फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rahul among students and Divya and Ritu declared champions among girls

छात्रों में राहुल एवं छात्राओं में दिव्या व रीतू चैंपियन घोषित

Tue, 22 Mar 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rahul among students and Divya and Ritu declared champions among girls
देवबंद के राजकीय महाविद्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिता में चैंपियन छात्र राहुल को मेडल पहनाकर सम? - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। छात्रों में राहुल कुमार और छात्राओं में दिव्या धीमान व रीतू संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित किए गए। प्राचार्य डॉ. मोनिका सिंह ने विजेता छात्रों को मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रतियोगिता में दूसरे व अंतिम दिन छात्रों की 200 मीटर दौड़ में राहुल कुमार प्रथम, राशिद द्वितीय व शुभम तृतीय, जबकि छात्राओं में आरती प्रथम, स्वाति द्वितीय, गोला प्रक्षेपण (छात्र वर्ग) में शुभम प्रथम, अनमोल द्वितीय एवं सिद्धार्थ तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ. मोनिका सिंह ने कहा कि हार-जीत खेल जगत का हिस्सा है। हारने वाला विजयी के समक्ष है। इसीलिए निरंतर अभ्यास व प्रयास ही आध्यात्मिक शक्ति का प्रेरक है। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. गौरव बालियान ने प्रतिभागी छात्रों को प्रोत्साहित किया। संचालन डॉ. मो. आरिफ ने किया। इस मौके पर डॉ. कुसुमलता, डॉ. टीना, प्रो. समता तोमर, प्रो. विनित कुमार, डॉ. शानजर, राकेश कुमार, डॉ. अजय कुमार, विश्वास चंद शर्मा, दिलीप कुमार, प्रमोद कुमार, राजीव कुमार, लोकेश शर्मा व विकास चंद शर्मा आदि रहे।

देवबंद के राजकीय महाविद्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिता में चैंपियन छात्रा दिव्या धीमान को मेडल प?

देवबंद के राजकीय महाविद्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिता में चैंपियन छात्रा दिव्या धीमान को मेडल प?- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed