फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Quarrel over biryani, four injured in stone pelting

बिरयानी पर झगड़ा, पथराव में चार घायल

Wed, 18 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Quarrel over biryani, four injured in stone pelting
बिरयानी पर झगड़ा, पथराव में चार घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। बरातियों को शादी में बिरयानी न मिलने पर कहासुनी हो गई। मामला झगडे़ में बदल गया और पथराव हुआ। बरातियों में भगदड़ मच गई। जिसमें चार बाराती घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भेज दिया।

गांव सिसौना में मोमिन की पुत्री की बुधवार को गांव नसीरपुर निवासी रोजूदीन के पुत्र आरिफ की बरात आई हुई थी। बारातियों का आरोप है कि जो खाना मिला वह अच्छा नहीं था, बिरयानी भी अच्छी नहीं थी। जिसे लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ और पथराव हो गया। दूल्हे के चाचा मौजूदीन व मुरसलीन घायल हो गए। पुलिस दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भेज दिया। आरिफ की मां मुरसलीना ने मोमीन उसके पुत्र आफताब, अलताफ और भाई पप्पू के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed