फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pushpa was murdered for abusing her

गाली-गलौज करने पर की गई थी पुष्पा की हत्या

Fri, 25 Feb 2022 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pushpa was murdered for abusing her
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। लखनौती की नई बस्ती में पुष्पा की हत्या समझौते के दौरा गाली-गलौज करने पर की गई थी। मनमुटाव में समझौते के लिए बुलाई पुष्पा को अमीर आलम की बात पर गुस्सा आ गया। उसने अमीर आलम को गालियां देनी शुरू कर दी। इससे गुस्साये अमीर आलम ने कमरे में पड़े लोहे के पंजे को उठाकर पुष्पा के सिर पर वार कर दिया। जिससे पुष्पा की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर पुष्पा पत्नी कंवरपाल की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतका के पति मोहल्ला दक्षिणी चमारान पुरकाजी निवासी कंवरपाल की तहरीर पर अमीर आलम निवासी खेड़ा दरवाजा पुरकाजी व शमा पत्नी अमीर हसन निवासी मोहल्ला जाटान सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बुधवार देर रात अमीर आलम को पुरकाजी बाईपास से गांव जहीरपुर कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का पंजा (गन्ने की खोई एकत्र करने वाली जैली) भी बरामद कर ली।
विज्ञापन

सीओ सदर हेमंत कुमार ने बताया कि पूछताछ में अमीर आलम ने हत्या करने का जुर्म कबूल किया है। अमीर आलम ने बताया, कि पुष्पा के साथ मनमुटाव चल रहा था। इसी मनमुटाव को दूर करने के लिए शमा के माध्यम से उसने पुष्पा को बुलाया था। वहां उनमें बैठ कर बातचीत हुई थी। इसी बीच पुष्पा उसके साथ गाली-गलौज करने लगी तो तनाव के चलते उसे गुस्सा आ गया। उसने पास में पड़े लोहे के पंजे को उठाकर पुष्पा के सिर पर मार दिया था, जिससे उसकी मौत हो गयी। कुछ देर बाद पुष्पा का पति भी मौके पर पहुंचा था। यह सब उसने गुस्से में किया। सीओ ने कहा, कि घटना के मुकदमे में नामजद शमा व अन्य दो आरोपियों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की जायेेगी। गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पहुंचे पीड़ित के घर
भाजपा विधायक प्रमोद उटवाल ने मृतका के घर पर पहुंचकर उसके परिजनों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed