फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Purkaji's smile will bloom across the seven seas

सात समंदर पार खिलखिलाएगी पुरकाजी की मुस्कान

Sat, 09 Jul 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Purkaji's smile will bloom across the seven seas
मुजफ्फरनगर ::::::::: छात्रा मुस्कान अंसारी, जिसे अ​मेरिका की यूनिवर्सिटी ने स्कॉलरशिप दी है। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- होनहार छात्रा मुस्कान को अमेरिकी कॉलेज बॉबसन से मिली 2.30 करोड़ स्कॉलरशिप
विज्ञापन

- विद्या ज्ञान की परीक्षा से सीढ़ियां चढ़कर छात्रा ने हासिल की कामयाबी
- आंत्रेप्रेन्यॉरशिप (उद्यमिता) से स्नातक करेगी मुस्कान
अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के पीरपुरा मोहल्ले निवासी राजमिस्त्री अय्यूब अंसारी के घर को बिटिया मुस्कान ने खुशियों से भर दिया है। बेटी ने शिक्षा की मशाल जलाई तो सात समंदर पार अमेरिका तक उम्मीद का उजाला हो गया। बॉबसन कॉलेज ने छात्रा का चयन फुल टाइम स्कॉलरशिप के लिए किया है। अब वह आंत्रेप्रेन्यॉरशिप (उद्यमिता) से स्नातक करेगी। यूनिवर्सिटी की ओर से 2.30 करोड़ की स्कॉलरशिप दी गई है।
राजमिस्त्री अय्यूब अंसारी और गृहणी रुखसाना की बेटी मुस्कान अंसारी ने साल 2014 में विद्या ज्ञान की परीक्षा दी थी। परीक्षा पास कर कामयाबी की पहली सीढ़ी पर पैर रखते हुए बुलंदशहर में विद्या ज्ञान स्कूल में पढ़ाई शुरू की। हर साल और हर परीक्षा में मुस्कान ने अच्छे अंक हासिल किए। दसवीं की परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बिटिया ने बता दिया था कि मुश्किलें कभी बाधा नहीं बन सकती। इस साल छात्रा ने 12वीं की परीक्षा दी है, जिसके नतीजों का इंतजार चल रहा है। इससे पहले छात्रा के घर बड़ी खुशी पहुंच गई। अमेरिका के बॉस्टन शहर के बॉबसन कॉलेज से फुल टाइम स्कॉलरशिप का संदेश मिल गया तो परिवार की ईद हो गई।
विज्ञापन

बॉस्केटबाल की खिलाड़ी भी है मुस्कान
शिक्षा में मुस्कान का भविष्य स्वर्णिम है। साथ ही वह खेल के मैदान पर बॉस्केटबाल में भी हुनर दिखाती है। होनहार को फोटोग्राफी का भी शौक है।
कड़ी मेहनत से मिली कामयाबी
सामान्य परिवार की बेटी मुस्कान ने दृढ़ संकल्प से सफलता हासिल की है। स्नातक की पढ़ाई वह अमेरिका से करेगी।
मां ने कहा कि हमें मुस्कान पर भरोसा था
मां रुखसाना ने कहा कि हमें अपनी बेटी पर पूरा भरोसा था। बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थी। प्राथमिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही विद्या ज्ञान में उसका प्रवेश हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉबसन के छात्र पहुंचे तो लगी ललक
होनहार मुस्कान में हमेशा कुछ नया करने की ललक रही है। कक्षा नौ की पढ़ाई के दौरान बॉबसन यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र-छात्राओं का दल विद्या ज्ञान स्कूल में पहुंचा था। यहीं पर मुस्कान ने उनसे बात की और पढ़ाई को लेकर चर्चा की। भविष्य के अवसरों के विषय में पूछा। छात्र-छात्राओं का दल तो चला गया, लेकिन मुस्कान ने और कड़ी मेहनत से पढ़ाई का संकल्प लिया और कामयाबी हासिल की।

कोरोना संक्रमण काल में किया महिलाओं को जागरूक
कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन के दिनों में मुस्कान भी घर आ गई थी। इस दौरान उसने किशोरियों, युवतियों और महिलाओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूक किया। घर पर सूती कपड़े से पैड बनाने सिखाए। स्वच्छता के विषय में जानकारी दी। बिटिया के इस अभियान को कस्बे से लेकर विद्या ज्ञान स्कूल की ओर से भी सराहना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed