फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Purkaji assembly seat: Anil won in close contest

पुरकाजी विधानसभा सीट : नजदीकी मुुकाबले मेें अनिल ने मारी बाजी

Fri, 11 Mar 2022 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Purkaji assembly seat: Anil won in close contest
मुजफ्फरनगर में मतगणना स्थल पर पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी अनिल कुमार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा सीट पर सपा-रालोद गठबंधन के अनिल कुमार ने जीत हासिल कर इस सीट पर अपनी पकड़ साबित की है। पहले राउंड से लेकर अंत तक कड़ा संघर्ष चला। अनिल ने भाजपा के प्रमोद ऊटवाल को पराजित किया। अनिल 2007 और 2012 में विधायक रहे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा सीट पुरकाजी पर रालोद प्रत्याशी अनिल कुमार एक बार फिर परचम लहरा दिया है। शुरू के राउंड से ही कड़े मुकाबले के बीच अनिल कुमार ने भाजपा के प्रमोद ऊटवाल को पराजित किया। 2017 के चुनाव में प्रमोद ऊटवाल इस सीट पर जीते थे, उस समय अनिल कुमार बसपा से लड़े थे और वह तीसरे स्थान पर रहे थे। इससे पहले 2007 में अनिल कुमार चरथावल से चुनाव जीते थे। चरथावल सीट का एक बड़ा हिस्सा काटकर पुरकाजी सीट बनाई गई। पुरकाजी सुरक्षित पर पहली बार 2012 में चुनाव हुआ तो अनिल कुमार यहां बसपा के टिकट पर चुनाव जीते। अनिल कुमार इस क्षेत्र से तीसरी बार विधायक बने हैं। पुरकाजी सीट पर शहर से सटा एक बड़ा हिस्सा भी आता है। इस सीट पर खास बात यह रही कि मुस्लिमों और जाट समाज का अधिकतम वोट सीधे रालोद प्रत्याशी के खाते में जाता दिखाई दिया। अति पिछड़ा वर्ग और सवर्ण मतदाताओं ने भाजपा पर विश्वास जताया। अनिल की जीत का आधार उन्हे मिले दलित वोट माने जा रहे हैं। अनिल कुमार का दावा है कि उन्हें लगभग आठ हजार दलित वोट मिला है।
विज्ञापन

प्रमोद ऊटवाल का सपना टूटा
पुरकाजी से चुनाव लड़ रहे प्रमोद ऊटवाल को लग रहा था कि यदि वह चुनाव जीतते हैं तो मंत्री बन सकते हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार आ रही है, लेकिन कड़े मुकाबले में चुनावी हारने उनका सपना तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed