फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Purakaji Chairman Zaheer Farooqui

किसी भी हालात में माहौल खराब नहीं होने देंगे : जहीर

Wed, 06 Nov 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Purakaji Chairman Zaheer Farooqui
पुरकाजी नगर पंचायत में आयोजित शांति समिति की मीटिंग में बोलते चेयरमैन जहीर फारूकी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसी भी हालात में माहौल खराब नहीं होने देंगे : जहीर
विज्ञापन

पुरकाजी। चेयरमैन ने नगर पंचायत कार्यालय में कस्बे के दोनों वर्गों के लोगों की बैठक लेकर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में कस्बे में कोई अशांति नहीं होने दी जाएगी। बैठक में दोनों वर्गों के धर्म गुरुओं सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

चेयरमैन जहीर फारूकी ने कहा कि अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्णय सुनाया जाना है। निर्णय कुछ भी आए, किसी भी व्यक्ति को इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा कार्य नहीं करना है, जिससे कस्बे की की शांति को नुकसान पहुंचे और वर्षों से चली आ रहे आपसी सौहार्द की स्थिति खराब हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने कोई टिप्पणी की तो वह चाहे किसी भी वर्ग का हो, उसके विरुद्ध स्वयं कार्रवाई करवाएंगे। किसी भी हाल में कस्बे का माहौल खराब नहीं होने देंगे। इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि निर्णय किसी भी पक्ष में सुनाया जाए, कोई भी टिप्पणी नहीं कर आपसी सौहार्द बनाए रखकर अच्छा संदेश देकर प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि कस्बे के जिम्मेदार 11 लोगों की एक कमेटी बनाकर हालात पर नजर रखी जाएगी। बैठक में गुरुजी पंडित घनश्याम दास शर्मा, मुफ़्ती तनमिक अहमद, नवीन गर्ग, श्याम सुंदर, निर्दोष जैन, संदीप गोयल, ब्रजकिशोर गुप्ता, रेवती रमन, डा. मथुरा प्रसाद शर्मा, सुशील वर्मा, डा. ओपी गौतम, मदन लाल मित्तल, इरशाद फरीदी, डाक्टर चांद, हाफिज मोहसिन, तुफैल फरीदी, शाहलम गौड़, शकील खान, अकील खान, मुकर्रम फरीदी, शेरअली, इनाम फरीदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed