फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Punjab Police raids bullion market in chain robbery case

Muzaffarnagar News: चेन लूट प्रकरण में पंजाब पुलिस की सराफा बाजार में छापा

Mon, 16 Jan 2023 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police raids bullion market in chain robbery case
पंजाब में जज की पत्नी की सोने की चेन लूट के मामले में पहुंची थी पुलिस
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। पंजाब की संगरूर कोतवाली पुलिस ने जज की पत्नी से लूटी सोने की चेन बरामद करने के लिए शहर के सराफा बाजार में छापा मारा। इस दौरान सराफ दुकान से गायब मिला। उधर, आरोपी सराफ की सिफारिश में सराफा व्यापारियों का शहर कोतवाली में जमावड़ा लगा है।

संगरूर कोतवाली के दारोगा कुलविंद्र सिंह अपनी टीम के साथ रविवार दोपहर में शहर कोतवाली पहुंचे। उनके साथ दो आरोपी भी थे। बताया गया कि दोनों आरोपियों ने पंजाब में जज की पत्नी की सोने की चेन लूटी थी। इसके अलावा भी दोनों ने एक दर्जन से अधिक चेन लूटना और सभी चेन यहां सराफा व्यापारी को बेचना बताया। यह जानकारी शहर कोतवाली पुलिस को देते हुए संगरुर पुलिस ने मदद की मांग की।
विज्ञापन


इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस की मदद से संगरूर पुलिस ने सराफा बाजार में सराफ की तलाश में छापा मारा। टीम को सराफ दुकान से गायब मिला। इसके बाद टीम वापस कोतवाली लौट आई। उधर, पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद से दर्जनभर सिफारिशी सराफा व्यापारियों ने कोतवाली में डेरा डाला हुआ हैं। शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि पंजाब पुलिस एक सराफ की तलाश में आई हुई है और सराफ अभी मिला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed