फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Punish the murderers of the fairy

परी के हत्याभियुक्तों को सजा दिलाएं

Tue, 09 Mar 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Punish the murderers of the fairy
परी के हत्याभियुक्तों को सजा दिलाएं
विज्ञापन

जानसठ। सपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे की चार वर्षीय बच्ची परी की हत्या के मामले में एसडीएम को ज्ञापन देकर हत्याभियुक्तों को शीघ्र से शीघ्र सजा दिलाने की मांग की।

सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी व युवा जनसभा के जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी के नेतृत्व में कस्बा निवासी मोहसिन फरीदी की चार वर्षीय बेटी परी की हत्या पर नाराजगी जताई। सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अमृतपाल कौर को ज्ञापन देते हुए बताया कि आज प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश की हाथरस, गाजीपुर की घटनाएं और बुलंदशहर में लड़की के साथ छेड़छाड़ व उसके पिता की हत्या के चलते महिलाएं प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं। केंद्र सरकार में लगातार महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे की परी के हत्यारों को सजा दिलाने और उसके परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जयप्रकाश कश्यप, बाबर अंसारी, गोल्डी अहलावत, जावेद फरीदी, हारून खान, इरशाद गुर्जर, विनय, राजकुमार, पंकज सैनी और विकिला चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed