फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Puneet's selection of Kakra in the Asian Championship

काकडा के पुनीत का नौकायन एशियन चैंपियनशिप में चयन

Sun, 08 Sep 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Puneet's selection of Kakra in the Asian Championship
शाहपुर के गांव काकड़ा का रोइंग खिलाडी पुनीत बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
काकड़ा के पुनीत का नौकायान एशियन चैंपियनशिप में चयन
विज्ञापन

शाहपुर। गांव काकड़ा के पुनीत बालियान रोइंग में एशियन चैंपियनशिप 2019 में कोरिया में अपना जलवा दिखाएगा । होनहार खिलाड़ी ने हाल ही में आस्ट्रेलिया में आयोजित प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया । उसके चयन से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

काकड़ा निवासी पुनीत बालियान का जन्म एक साधारण किसान परिवार में हुआ। अपनी मेहनत के बल पर वह रोइंग (नौकायान) में अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बना चुका है। वर्ष 2014 में रुड़की में आर्मी में भर्ती होकर 2015 में रोइंग खेल में हिस्सा लेने के बाद पुनीत ने 2016 में प्रदेश स्तर पर कई पदक हासिल किए। उसने 2017 में राष्ट्रीय स्तर पर दमदार प्रदर्शन कर कांस्य व सिल्वर पदक हासिल किया। उसने 2018 में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कई गोल्ड प्राप्त कर भारत के खिलाड़ियों में अपना स्थान पक्का किया। कबड्डी कोच मास्टर संजीव बालियान ने बताया कि हाल ही में आस्ट्रेलिया में आयोजित रोइंग प्रतियोगिता में पुनीत ने गजब का प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रहा है। रोइंग के कोच लोकेश चौधरी ने बताया कि होनहार खिलाड़ी का चयन कोरिया में 18 अक्तूबर से आयोजित एशियन चैंपियनशिप 2019 के लिए हुआ है। वह इसके लिए पुणे में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में कड़ी मेहनत कर रहा है । उसके अलावा उसका ध्यान 2020 में होने वाले ओलंपिक पर भी है। उसका लक्ष्य एशियन चैंपियनशिप के अलावा 2020 में होने वाले ओलंपिक में गोल्ड हासिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed