फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Puneet of Kakra took out gold by sailing a boat in Sabarmati

Muzaffarnagar: काकड़ा के पुनीत ने साबरमती में नाव चलाकर निकाला सोना

Mon, 03 Oct 2022 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2022 11:57 PM IST
सार

काकड़ा गांव के दिलेर पुनीत कुमार ने रोइंग जैसे खेल में हाथ आजमाया और गोल्डन ब्वाय बन गया। साथ ही अहमदाबाद में नेशनल खेलों में  शानदार खेल प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता में अपने तीन साथियों के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
Puneet of Kakra took out gold by sailing a boat in Sabarmati
नेशनल खेलों के दौरान साबरमती में नाव चलाते पुनीत कुमार और टीम के सदस्य - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विस्तार

मुजफ्फरनगर के शाहपुर में गन्ने की खेती के लिए दूर तक पहचान रखने वाले काकड़ा गांव के दिलेर पुनीत कुमार ने रोइंग जैसे खेल में हाथ आजमाया और गोल्डन ब्वाय बन गया। लक्ष्मण पुरस्कार विजेता खिलाड़ी ने अहमदाबाद में साबरमती नदी में आयोजित प्रतियोगिता में अपने तीन साथियों के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी साधारण किसान जितेंद्र कुमार बालियान के पुत्र पुनीत कुमार ने नौकायन में जिे को पहचान दी है। सेना में भर्ती होने के बाद 2014 से नौकायन का अभ्यास शुरू किया और इसके बाद एक के बार एक कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पीएम मोदी को खेलनगरी में मिली हॉकी स्टिक की बोली 18 हजार पार, सीएम योगी ने दी थी भेंट
विज्ञापन
विज्ञापन


36वें नेशनल गेम्स में सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से मैन-4 प्रतिस्पर्धा में खेलते हुए दो किमी के इवेंट में प्रतिभाग किया। सिर्फ 5:47 मिनट में जीतकर पंजाब की टीम को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। होनहार खिलाड़ी का प्रदर्शन बेहद उम्दा रहा, जबकि उनकी टीम के खिलाड़ी आशीष कुमार, भीम सिंह व जसविंदर सिंह ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
 

आठवीं बार चमका काकड़ा का सितारा
रोइंग खिलाड़ी पुनीत कुमार अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व में भी पदक जीत चुका है। राष्ट्रीय स्तर पर उसने यह आठवां गोल्ड मेडल हासिल हासिल किया है , जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन बार पदक जीत चुका है। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा उसके दमदार प्रदर्शन की बदौलत उसे लक्ष्मण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है ।

अब एशियन चैंपियन में दिखेगा जलवा
होनहार रोइंग खिलाड़ी का चयन 27 नवंबर से थाईलैंड में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए भी किया गया है। जिसके लिए वह 10 अक्तूबर से महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित होने वाले इंडिया कैंप में प्रतिभाग करेगा।

यह भी पढ़ें: दीपक हत्यकांड: खुलासे पर सवाल, कटा सिर सड़क पर रख धरने पर डटे लोग, दी पलायन की चेतावन

परिवार में छाई खुशी
रोइंग खिलाड़ी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने से क्षेत्र व परिवार में खुशी का माहौल है । पुनीत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी और अधिक मेहनत कर देश को पदक दिलाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed