फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pulse polio campaign will start from today

पल्स पोलियो अभियान की आज से होगी शुरूआत

Sun, 31 Jan 2021 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pulse polio campaign will start from today
पल्स पोलियो अभियान की आज से होगी शुरूआत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग 31 जनवरी से पल्स पोलियो अभियान शुरू कर रहा है, जिसके तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए सीएमओ डॉक्टर प्रवीण कुमार चोपड़ा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई।
नोडल अधिकारी डॉ शरण सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से यह अभियान 31 जनवरी से शुरू होगा। एक से सात फरवरी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। चार व पांच फरवरी को कोविड वैक्सीनेशन होने के कारण उस दिन पोलियो की खुराक नहीं पिलाई जाएगी, उसके बाद नौ फरवरी को भी टीम बच्चों को दवा पिलाएंगी। जिसमें 5.15 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1459 बूथ बनाए गए हैं। सोमवार से 1037 टीम शहर के 5.29 लाख घरों के पांच वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी। अभियान में 143 ट्राजिंट टीम तथा 353 सुपरवाइजर, 39 मोबाइल टीम होंगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को 17 जनवरी से शुरू करने का कार्यक्रम था, लेकिन 16 जनवरी से देशभर में कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू होने के कारण इसे 30 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब यह 31 जनवरी को शुरू हो रहा है। पोलियो ड्राप्स की दो बूंदे एक दिन से पांच साल तक की उम्र के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी। उन्होंने इस अभियान में सभी लोगों से सहयोग करने की अपील की है। इसके अलावा पल्स पोलियो अभियान में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed