{"_id":"6228f6e1af1e171c9e744913","slug":"public-awareness-rally-taken-out-for-water-conservation-muzaffarnagar-news-mrt5798926177","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण के लिए जनजागरण रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण के लिए जनजागरण रैली निकाली
विज्ञापन
मोरना में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकालती छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, मोरना। महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के एक दिवसीय शिविर में छात्राओं ने नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से जनजागरण रैली निकाली। जल है तो कल के नारों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया।
शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह मलिक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कहा कि देश के विकास में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। सेवा के भाव से देश प्रेम की भावना जागृत होती है। छात्रा दानिश्ता, नर्गिस, पायल, इशिका, मानसी ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद कस्बे में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। कमेटी के सचिव मदन पाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली चौधरी चरण सिंह चौक, बस स्टैंड, नई बस्ती, मुख्य बाजार, शिक्षक कॉलोनी आदि से होती हुई वापस कॉलेज पहुंची।
रैली में सरस्वती, सपना, अनीता, आरती, वर्षा, दीपिका, काजल, साक्षी, पारुल, दिव्या, मोनिका, संध्या आदि छात्राओं ने जल है तो कल है, जल ही जीवन है, संचय जल बेहतर कल आदि नारों के माध्यम से ग्रामीणों से जल संरक्षण करने का आह्वान किया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी मीनू चौधरी, डॉ. राजसिंह, चंद्रमोहन स्वरूप भटनागर, राकेश शर्मा, नरेश कुमार मौजूद रहे।