फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PTI and teacher's wife died in road accident

पीटीआई व शिक्षिका पत्नी की मौत से शिक्षा जगत में शोक

Mon, 10 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
PTI and teacher's wife died in road accident
सड़क हादसे में पीटीआई एवं शिक्षिका पत्नी की मौत
विज्ञापन

जानसठ। डीएवी इंटर कालेज के पीटीआई एवं उनकी शिक्षक पत्नी की हरिद्वार में सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके निधन पर शिक्षकों में शोक व्याप्त है।
मुजफ्फरनगर की आदर्श कालोनी निवासी सुशील कुमार जानसठ कालेज में पीटीआई के पद पर 2019 में नियुक्त हुए थे। उनकी पत्नी पिंकी बिजनौर में सरकारी स्कूल में अध्यापिका थीं। फिलहाल पीटीआई अपने बच्चों के साथ बिजनौर में ही रह रहे थे। शनिवार को कालेज से छुट्टी होने के बाद पीटीआई अपनी पत्नी को बिजनौर से स्कूटी पर लेकर हरिद्वार अपनी ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वह हरिद्वार चंडी के पुल के पास पहुंचे, तो एक पिकप गाड़ी ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सड़क पर गिरकर पीटीआई सुशील की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी पिंकी की उपचार के दौरान हरिद्वार के अस्पताल में मौत हो गई। पीटीआई और उनकी शिक्षिका पत्नी की मौत से शिक्षा जगत में शोक व्याप्त है। डीएवी कालेज के प्रधानाचार्य समुद्र सेन ने बताया कि पीटीआई बच्चों को खेल के प्रति हमेशा जागरूक करते रहते थे। स्कूल की टीम पिछले सप्ताह इंदौर में खेलने के लिए गई थी और पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रशस्ति पत्र जीतकर कालेज का नाम रोशन किया था। पीटीआई और उनकी शिक्षिका पत्नी की मौत से अध्यापकों एवं बच्चों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed