फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Provincial session of Cooperative Bank Employees Union

मुजफ्फरनगर के प्रवेश राठी बने प्रांतीय अध्यक्ष

Mon, 16 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Provincial session of Cooperative Bank Employees Union
मुजफ्फरनगर। कोऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन के प्रांतीय अधिवेशन में मुजफ्फरनगर निवासी प्रवेश राठी को प्रांतीय अध्यक्ष तथा फैजाबाद के सुधीर कुमार सिंह को प्रांतीय महामंत्री चुना गया। दोनों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। अधिवेशन में कर्मचारियों से संबंधित मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया गया।
विज्ञापन

रविवार को कोऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन का प्रांतीय अधिवेशन पंजाबी बरात घर में संपन्न हुआ। सम्मेलन में यूनियन के संस्थापक एमपी सिंह, संरक्षक राजेश्वर सिंह एवं बैजनाथ चौबे ने विचार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 50 जिला सहकारी बैंकों के उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के विलयनीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने विलयनीकरण के कार्य में तेजी लाने की मांग की। कहा कि प्रदेश के 16 बैंकों के संचालन में कठिनाई आ रही है, इसके लिए राजस्तरीय क्रियान्वयन कमेटी बैंकिंग के नियमानुसार निर्णय लें।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि समस्त बैंकों के एक समान वेतनमान लागू करने, कई विभागीय अधिकारियों के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की साक्ष्य सहित शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आम सभा में मांग की कि इन अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सहकारी बैंकों के कर्मचारियों को पेंशन की सुविधा देने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, यात्रा भत्ता में संशोधन करने तथा इंसेंटिव स्कीम लागू करने आदि की मांगें उठाई गईं। अधिवेशन में मुजफ्फरनगर यूनिट संरक्षक सुरेंद्र सिंह, मंत्री राजकुमार शर्मा, प्रवेश राठी, संजय कुमार, राजन कुमार, पंकज शर्मा, दीपक कुमार, आशीष सिंह, कुलदीप सैनी, सूर्यकांत पांडेय, सिंधु गर्ग, अजय शर्मा, नीरज सिंह, अजीत सिंह, अनुराग सक्सेना, नवीन, पीयूष, मुबारिक आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डा. निर्दोष सिंह गंधर्व ने तथा संचालन प्रदेश महामंत्री महेश प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed