फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protest in Charthaval against Kerala massacre

केरल हत्याकांड के विरोध में चरथावल में विरोध-प्रदर्शन

Mon, 18 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Protest in Charthaval against Kerala massacre
केरल हत्याकांड के आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर चरथावल एचएसओ को ज्ञापन देते विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा के दौरान हमले में एवं केरल में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ कार्यकर्ता श्री निवासन की हत्या को लेकर थाने में विरोध- प्रदर्शन किया। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग संबंधी ज्ञापन थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को विहिप कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिला मंत्री सोहनवीर सिंह ने कहा देश में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान दूसरे वर्ग के लोगों ने पथराव और हमला किया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। केरल में नृशंस तरीके से की गई श्री निवासन की हत्या से हिंदू समाज आहत है। कहा देश में अशांति फैलाने वाले कट्टरपंथी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्रालय से घटना में शामिल लोगों की संपत्ति कुर्क कर सरकारी नियंत्रण में लेने की मांग की। ऐसे खुरापातियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाए। इस संबंध में गृह मंत्रालय भारत सरकार के नाम एक ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। सह जिला सेवा प्रमुख प्रवीण त्यागी, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, रजत शर्मा, मोहित बजरंगी, अंकित कुमार, आंनद सिंह, रविंद्र, ईश्वर, अमित राणा, कपिल, सुमित, वासु, आलोक, प्रदीप, शुभम, अनुज और प्रदीप आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed