{"_id":"6939d7a79c976b0df30ec0e6","slug":"protest-against-removal-of-loudspeakers-from-mosques-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-160447-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का जताया विरोध
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जमीयत उलमा-ए-हिंद ने जनपद के कई थाना क्षेत्रों में मस्जिदों की छतों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई का विरोध जताया। प्रतिनिधिमंंडल ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मिलकर पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष मौलाना मुकर्रम अली कासमी ने एसएसपी को बताया कि शहर के साथ ही पुरकाजी, जानसठ, बुढ़ाना, खतौली और चरथावल में पुलिस बिना पूर्व सूचना, नोटिस या लिखित आदेश के मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवा रही है जबकि ध्वनि सीमा का पालन भी किया जा रहा है। बुधवार सुबह मदनी चौक स्थित मदीना मस्जिद में मुअज्जिन मोहम्मद इरफान के साथ कच्ची सड़क चौकी प्रभारी ने अभद्रता की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। चौकी प्रभारी को निलंबित करने की मांग की।
उन्होंने मांग की कि किसी मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने से पहले मस्जिद कमेटियों को लिखित सूचना दी जाए। संवाद के माध्यम से समाधान निकाला जाए। थाना प्रभारियों को बिना आदेश और बिना लिखित प्रक्रिया के कठोर कदम नहीं उठाने के निर्देश दिए जाएं। कासमी ने कहा कि जमीयत उलमा हमेशा से कानून-व्यवस्था, सामाजिक सद्भाव और जिले में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग करती रही है। मौलाना ज़ुबेर रहमानी, मौलाना अहमद हसन, मौलाना सुहैल आदि मौजूद रहे।