फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protest against removal of illegal construction in Buffalo

Muzaffarnagar News: भैंसी में अवैध निर्माण हटाने का विरोध

Thu, 27 Jun 2024 03:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Protest against removal of illegal construction in Buffalo
खतौली। एमडीए टीम ने प्लाटिंग कर किए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का अभियान चलाया। गांव भैंसी में ग्रामीणों के विरोध के चलते टीम को बिना कार्रवाई किए ही लौटना पड़ा। हालांकि टीम ने तीन जगह अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विज्ञापन

बुधवार को एमडीए की टीम ने पुलिस बल को साथ लेकर नगर में बुढ़ाना रोड, फलावदा रोड आदि क्षेत्र में भूमि में प्लाटिंग कर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कराया। टीम जब गांव भैंसी में पहुंची तो ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध किया और टीम पर अवैध उगाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का उग्र रूप देखकर टीम को बिना कार्रवाई किए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

एमडीए एई भरत पाल ने बताया कि डीएम, एमडीए उपाध्यक्ष के आदेशों के अनुपालन में तथा आदित्य प्रजापति, सचिव, विकास प्राधिकरण के नेतृत्व में नायब तहसीलदार खतौली व स्थानीय पुलिस बल को साथ लेकर प्लॉटिगकर्ताओं की बुढाना रोड पर करीब 30 बीघा भूमि, फलावदा रोड पर लगभग 20 बीघा भूमि, पैट्रोल पम्प के पीछे ग्राम भैंसी में लगभग 05 बीघा भूमि में अनाधिकृत रुप से प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बिना अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। इसके अतिरिक्त कालोनाइजर के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed