{"_id":"58e29abc4f1c1bf5465b566e","slug":"protest-against-liquor-contracts","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल के पास ठेका खोलने पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल के पास ठेका खोलने पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेके के विरोध में हंगामा करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ में धार्मिक स्थल के पास शराब का ठेका खोलने के विरोध में लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया। लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। आरोप है कि एसडीएम ने शिकायत कर्ताओं को धमका दिया। नागरिकों ने इसकी शिकायत डीएम को फैक्स भेजकर की है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हाईवे से शराब के ठेके हटवाए जा रहे हैं। ठेकेदारों ने मोहल्ला बुधबाजार में धार्मिक स्थल के पास शराब का ठेका खोल दिया है। जिसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को नागरिक एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। इन लोगों ने शराब का ठेका खोलने का विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। तहसील में एसडीएम उमेश कुमार मिश्र को शिकायती पत्र देते हुए शराब का ठेका हटवाने की मांग की। आरोप है कि एसडीएम ने कार्रवाई कराने के बजाए उनको धमकाते हुए भगा दिया।
एसडीएम के व्यवहार को लेकर नागरिकों में रोष व्याप्त है। नागरिकों ने एसडीएम की शिकायत डीएम को फैक्स भेजकर की है। मौके पर पूर्व सभासद तनु कुरैशी, रामधारी कश्यप, सीताराम, अब्दुल सत्तार, अफजाल, सोमपाल, सुनील कुमार, अमित कुमार, शुभम, नरेश आदि शामिल रहे। उधर, एसडीएम ने बताया कि शराब की दुकान बस्ती से 50 मीटर से अधिक दूरी पर ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही है। दुकान का सर्वे कराकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अगर धार्मिक स्थल के पास ठेका खोला जा रहा है तो इसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
शराब ठेके के विरोध में उतरी महिलाएं
मुजफ्फरनगर में रामलीला टिल्ला के पास शराब का ठेका खोलने पर महिलाएं विरोध में उतर आईं। मौके पर पहुंची महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। दो दिन पूर्व भी ठेके को खोलने का विरोध किया गया था। सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। फिलहाल ठेके को बंद करा दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाईवे से शराब के ठेकों को हटाया जा रहा है। शहर के हनुमान चौक के पास शामली रोड स्थित ठेके को शनिवार रात को शहर कोतवाली के रामलीला टिल्ले के पास स्थानांतरित किया गया था। महिलाओं के विरोध के चलते उस समय इसे बंद कर दिया गया था। सोमवार सुबह ठेका कर्मचारियों ने इसकी जगह बदलते हुए इसे रामलीला टिल्ला के पीछे खोलने लगे। पता चलने पर मोहल्ले की सैकड़ों महिलाएं मौके पर पहुंच गई।
महिलाओं ने ठेके के कर्मचारियों को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि ठेका खोले जाने की दोनो जगहों पर महिलाओं और बच्चों को आना-जाना है। इस जगह के पास मंदिर और रामलीला भवन है। ऐसे में ठेका खुलने से मोहल्ले का माहौल खराब हो जाएगा। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया। फिलहाल ठेका बंद करा दिया गया है।