{"_id":"69444b21b34170e1b1092124","slug":"protest-against-encroachment-removal-vendor-lies-down-in-front-of-tractor-trolley-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-161039-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अतिक्रमण हटाने के विरोध में हंगामा, ट्रैक्टर-ट्राॅली के आगे लेटा वेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अतिक्रमण हटाने के विरोध में हंगामा, ट्रैक्टर-ट्राॅली के आगे लेटा वेंडर
Fri, 19 Dec 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में ट्रैक्टर ट्राली के सामने लेटा वेंडर। स्रोत-वीडियोग्रैब
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका कर्मचारियों ने शहर के शिव चौक से भगत सिंह रोड तक अस्थायी अतिक्रमण हटवाया। पालिका कर्मचारियों को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण हटवाने को लेकर हंगामा किया गया। शिव चौक पर अतिक्रमण का विरोध करते हुए एक वेंडर ट्रैक्टर-ट्राॅली के सामने लेट गया। पालिका कर्मचारियों ने अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त कर लिया।
नगर पालिका की ओर से शहर में अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शुरुआत में झांसी रोड से शिव चौक और बालाजी मंदिर तक अतिक्रमण हटवाया गया। रुड़की रोड और मेरठ रोड पर मीनाक्षी चौक से लेकर नुमाइश कैंप तक अभियान चलाया गया।
बृहस्पतिवार को शिव चौक और उसके आसपास एवं भगत सिंह रोड से अतिक्रमण हटवाया गया। पालिका की टीम ने अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर लिया। अस्थायी अतिक्रमण कर सामान आदि बेचने वालों ने हंगामा करते हुए पालिका टीम का विरोध किया।
विज्ञापन
शिव चौक पर सामान जब्त कर भरने के लिए पहुंचे ट्रैक्टर-ट्राॅली के सामने एक वेंडर लेट गया। टीम में शामिल कर्मचारियों ने उसे वहां से हटाया। ट्रैक्टर-ट्राॅली रोकने का भी प्रयास किया गया। पालिका कर्मचारियों को देखकर भगत सिंह रोड पर व्यापारियों ने सामान अपनी दुकानों में भर लिया।
-- -- --
प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने दिए थे आदेश
कुछ दिन पहले विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने शहर के प्रमुख चौराहों के आसपास से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। अधिकारियों को निर्देशित किया था कि चौराहों के 100 मीटर के दायरे में ई-रिक्शा आदि न खड़ी हो। इसके अलावा क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त रखा जाए।
-- -- -- -- --
पालिका की ओर से वसूला गया 2700 रुपये जुर्माना
पालिका कर निर्धारण अधिकारी पारुल यादव ने बताया कि अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि बृहस्पतिवार को शिव चौक और उसके आसपास अभियान चलाया गया। अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त कर लिया गया। अतिक्रमण करने वालों से 2700 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।