{"_id":"5df3e3498ebc3e879937b4a6","slug":"protest-against-citizenship-amendment-bill-in-khatauli-khatauli-news-mrt4586174159","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
जानसठ में नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : KHATAULI
जानसठ। नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम ने मदरसे के अंदर ही मुस्लिम समाज के लोगों से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन लिया।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद तैय्यबा मदरसे में जमीयत उलेमा-ए हिंद के तत्वावधान में मुस्लिम समाज के लोगों ने लोकसभा व राज्यसभा में पास हुए नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में रोष प्रकट किया। जमीयत उलेमा-ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल रहमान नकबी व अन्य वक्ताओं ने नागरिकता संशोधन बिल को पास किए जाने के पीछे संघ की सोची समझी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की विचारधारा व धर्मनिरपेक्षता को बदलने की कोशिश कर रही है। भाजपा सरकार कभी तीन तलाक, बाबरी मस्जिद, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना और अब नागरिकता संशोधन बिल लाकर मुस्लिमों को टारगेट बना रही है। सरकार इस विधेयक के आधार पर उनसे भेदभाव कर रही है।
मदरसे के आसपास पीएसी व भारी पुलिस बल के साथ सीओ भोपा राम मोहन शर्मा, इंस्पेक्टर योगेश शर्मा मौजूद रहे। पुलिस द्वारा मुस्लिम समाज के लोगों को प्रदर्शन करने के लिए मदरसे से बाहर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने मदरसे के अंदर ही बैठक कर विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया। इसके बाद एसडीएम कुलदीप मीना को मदरसे के अंदर ही बुलाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में डा. आबिद हसन जैदी, सभासद अब्दुल्ला कुरैशी, डा. एम नबी, डा. साजिद, नौशाद कुरैशी, आबिद हुसैन, आशु मलिक, मो. उस्मान, नुसरत कुरैशी, नसीम पाशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन विधेयक पर विरोध प्रदर्शन स्थगित
मीरापुर। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने जमीयत उलेमा ए हिंद के नेतृत्व में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। यह प्रदर्शन जुमे की नमाज के बाद दोपहर दो से तीन बजे तक किया जाना था, जो ऐनवक्त पर स्थगित कर दिया गया।