फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protected species crocodiles left in Muzaffarnagar Ganga barrage

गंगा बैराज में छोड़े संरक्षित प्रजाति के घड़ियाल

Thu, 18 Mar 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Protected species crocodiles left in Muzaffarnagar Ganga barrage
मुजफ्फरनगर : गंगा के उजियाली क्षेत्र में घड़ियालों को गंगा में छोड़ते अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण के तहत मध्य गंगा बैराज के उजियाली के पास गंगा में संरक्षित प्रजाति के 20 घड़ियाल छोड़े गए। इन सभी को लखनऊ के कुकरैल घड़ियाल प्रजनन केंद्र से लाया गया था। वन विभाग व विश्व प्रकृति निधि की टीम अगले छह माह तक गंगा नदी में छोड़े गए इन घड़ियालों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी जोन मेरठ एनके जानू गंगा बैराज पहुंचे। उन्होंने डीएफओ सूरज कुमार के साथ हैदरपुर वेटलैंड में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने उजियाली के पास लखनऊ के कुकरैल घड़ियाल प्रजनन केंद्र से लाए गए 20 घड़ियाल गंगा में छोड़े। इनमें तीन नर व 17 मादा घड़ियाल हैं। मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि घड़ियाल दुर्लभ वन्य जीव है, जिसे जीवित रहने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। घड़ियालों के संरक्षण व प्राकृतिक आवास के लिए शुद्ध पानी व रेतीला तट उपयुक्त पाया गया है, इसके चलते इन घड़ियालों को यहां छोड़ा गया है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी मोहन बहुखंडी ने बताया कि मगरमच्छ व घड़ियाल की प्रजाति अलग होती है। मगरमच्छ मनुष्य को नुकसान पहुंचाता है, जबकि घड़ियाल मनुष्य को नुकसान नहीं पहुंचाता। इसके जबड़े की बनावट भी विशेष होती है, जिससे वह मछलियों को ही शिकार बनाता है। छोड़े गए सभी घड़ियाल की उम्र दो वर्ष और वजन करीब पांच से सात किलो तक है। इस दौरान विश्व प्रकृति निधि के कार्यकर्ता संजीव यादव, शाहनवाज, वन दारोगा मोहनलाल, रवि कुमार, दीपक कुमार, पुनीत, अली रजा और शबाब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed