{"_id":"60cceb448ebc3e331b0eeba1","slug":"proposals-for-development-works-passed-in-board-meeting-khatauli-news-mrt5433907163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित
मुजफ्फरनगर, जानसठ। नगर पंचायत कार्यालय पर बोर्ड बैठक हुई। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार भड़ाना द्वारा की गई। बैठक में कोविड-19 से बचाव है हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रहे टीकाकरण अभियान को सफल बनाने और नागरिकों को टीका लगवाने हेतु प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में जानसठ को शासन द्वारा आदर्श नगर पंचायत घोषित किए जाने पर बोर्ड की बैठक में प्रसन्नता जताई गई तथा नगर को आदर्श रूप देने के लिए नगर के सड़क मार्ग, पथ प्रकाश, पेयजल व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था आदि मूलभूत जरूरत की बिंदुओं पर चर्चा की गई। नगर की सड़कों सराय तुलसीराम मोहल्ले से खतौली मार्ग तक सड़क को पक्का किया जाना, महादेव मंदिर तक नई सड़क का निर्माण, बुध बाजार बाईपास पर पथ प्रकाश की व्यवस्था किया जाना, नगर के अंदर प्राथमिक विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में सुसज्जित करना, प्राकृतिक जल स्रोत के सुंदरीकरण रखरखाव, पार्कों के सुंदरीकरण रखरखाव, पर्यावरण के अनुकूल पौधरोपण कराए जाने आदि कार्यों पर सर्वसम्मति से कार्य कराए जाने का निर्णय लिया गया।
इसके अतिरिक्त नगर की सीमा के अंदर खराब सड़कों की मरम्मत कराने गड्ढों के भराव, चैनल व पुलिया बनाने के कार्य को गति देने के लिए बैठक में चर्चा की गई। अगले एक सप्ताह में नगर के समस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त करने समस्त हैंडपंप और जल के स्रोत ठीक कराने है का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। बैठक में सभी प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में सभासद ट्विंकल, प्रवीण तंवर, सुनील कुमार, अश्वनी कुमार, जमशेद राजपूत, रियासत मलिक, अब्दुल्ला, लक्ष्मी देवी, विवेक उपाध्याय, मोनिका कांबोज, बाबर अंसारी आदि उपस्थित रहे।