फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Proposal for new building passed in sugarcane committee meeting

गन्ना समिति की बैठक में नए भवन का प्रस्ताव पास

Mon, 01 Aug 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Proposal for new building passed in sugarcane committee meeting
गन्ना समिति की बैठक में नए भवन का प्रस्ताव पास
विज्ञापन

मंसूरपुर। गन्ना समिति की वार्षिक साधारण सभा की बैठक में समिति का नया भवन बनवाने, शाहपुर में समिति का उप कार्यालय तथा गोदाम बनवाने सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए।
सोमवार को मंसूरपुर गन्ना समिति की वार्षिक साधारण सभा की बैठक देव पब्लिक स्कूल में चेयरमैन अरुण बालियान की अध्यक्षता, सचिव बृजेश राय के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष भर का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। चेयरमैन अरुण बालियान ने कहा कि समिति इस समय 51 करोड़ के लाभांश में है। सर्वसम्मति से दो करोड़ रुपये की लागत से गन्ना समिति का नया भवन बनवाने, गोदाम बनवाने, शाहपुर में समिति का उप कार्यालय तथा गोदाम बनवाने, 25 करोड़ की लागत से समिति परिसर के पास सुपरमार्केट बनवाने, सीएनजी का पंप लगवाने, नेहरू आई हॉस्पिटल के लिए प्रत्येक किसान से एक वर्ष में 15 रुपये लेने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन

शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने शुगर मिल की ओर से किसानों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डायरेक्टर राजेश्वर, जगपाल जोहरा, जीएम गन्ना बलधारी सिंह, रविंद्र काकड़ा, प्रह्लाद सिंह, यशपाल सिंह खजांची, वेदपाल सिंह, वासिक, देवेंद्र, कल्लू प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed