फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Proposal for beautification passed in board meeting

बोर्ड बैठक में सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव पारित

Wed, 17 Jun 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Proposal for beautification passed in board meeting
बोर्ड बैठक में सुंदरीकरण के प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में बुधवार को कस्बे में विभिन्न विकास कार्यों के साथ ही सौंदर्यीकरण कराए जाने के भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
नगर पंचायत कार्यालय पर बुधवार को आयोजित बोर्ड बैठक में कस्बे के सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्ड में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे, जिन्हें चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। चेयरमैन प्रमेश सैनी ने बताया कि बोर्ड बैठक में कस्बे के मेन बाजार स्थित कुएं के सौंदर्यीकरण के साथ ही मंसूरपुर रोड से श्मशान घाट मार्ग स्थित नाले पर पुलिया के निर्माण का भी प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही कोरोना वायरस से बचाव हेतु राहगीरों के हाथ धोने के लिए पानी के तीन फ्री प्वाइंट लगाने और कस्बे में लगीं सौर ऊर्जा लाइटों की सफाई कराने के भी प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

ईओ सुधीर कुमार मिश्रा ने सभी सभासदों से अपने वार्ड में आने वाले बाहरी लोगों पर नजर रखते हुए पूरे वार्ड में लगातार सैनिटाइजेशन कराने के लिए कहा। बोर्ड बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने की। सभासद उमेश गोयल, अब्दुल कलाम अंसारी, विशाल गर्ग, शाहनवाज कुरैशी, डॉ प्रवीण कुमार, रिहाना सैफी, ममता सौदाई और ममता सैनी के साथ ही नामित सभासद मणिकांत मित्तल, भंवरपाल कश्यप, जितेंद्र धवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed