फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Property worth Rs 25 lakhs of gangster accused confiscated

Muzaffarnagar News: गैंगस्टर के आरोपी की 25 लाख की संपत्ति कुर्क

Sat, 23 Mar 2024 04:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 23 Mar 2024 04:04 PM IST
विज्ञापन
Property worth Rs 25 lakhs of gangster accused confiscated
मुजफ्फरनगर। अपराध कर कमाए धन से गोकशी के आरोपी खालिद के बनाए 25 लाख की कीमत के दो मंजिला मकान को पुलिस व प्रशासनिक टीम ने सरकार के पक्ष में कुर्क कर लिया। 40.128 वर्ग मीटर में बने मकान पर सील लगा दी गई है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने चेतावनी दी है कि यदि किसी ने मकान की सील के साथ छेड़छाड़ की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



शहर कोतवाली के खालापार के मोहल्ला गुल्लर वाली गली में रहने वाले गोकश खालिद पुत्र शमशाद (एचएस 80ए) के खिलाफ गोकशी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट सहित लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। कई माह पहले उसे शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हालत में पकड़ कर जेल भेजा था। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज किया था। इस मुकदमे की विवेचना सिविल लाइन थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह कर रहे थे। उन्होंने खालिद की संपत्ति कुर्क करने के लिए जिलाधिकारी से आदेश प्राप्त किए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को गैंगस्टर के अंतर्गत थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी की 25 लाख की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की। इस कार्रवाई को करने के लिए एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत व सीओ सिटी आईपीएस व्योम बिंदल, तहसीलदार संजय सिंह, थाना सिविल लाइन व शहर कोतवाली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। एसपी सिटी ने पूरे मकान का निरीक्षण किया और मकान में मौजूद सामान की सूची बनवाई। उन्होंने लाउडस्पीकर से आसपास के लोगों को संपत्ति कुर्क करने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed