{"_id":"58f90bd84f1c1bb24d470689","slug":"property-dealer-s-body-found-on-the-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर मिली प्रॉपर्टी डीलर की लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर मिली प्रॉपर्टी डीलर की लाश, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में रेलवे ट्रैक पर प्रापर्टी डीलर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की कनपटी के पास चोटों के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने भी हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
बृहस्पतिवार सुबह रेलवे ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक नंबर तीन पर अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा देखा गया। सूचना पर इंस्पेक्टर केपी सिंह और जीआरपी चौकी इंचार्ज दरोगा अजय कुमार मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एकत्र भीड़ ने शव की शिनाख्त मोहल्ला दुर्गापुरी निवासी 65 वर्षीय प्रापर्टी डीलर रामअवतार मिश्रा पुत्र रामदीन मिश्रा के रूप में की। घटना की जानकारी होने पर परिवार में भी कोहराम मच गया। मृतक के कनपटी के अलावा अन्य कई जगह चोटों के निशान मिले। इन चोटों से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मृतक के बेटे योगेश और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक रामअवतार बुधवार रात दस बजे अपने घर से निकले थे और रातभर घर नहीं लौटे। बृहस्पतिवार सुबह उनका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। मृतक की ट्रेन से गिरकर भी मौत हो सकती है। जीआरपी चौकी इंचार्ज अजय कुमार का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।