फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Property dealer connected to Meerapur wire

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के तार मीरापुर से जुड़े

Sun, 16 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Property dealer connected to Meerapur wire
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के तार मीरापुर से जुड़े
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह हत्याकांड के तार मीरापुर और मेरठ से भी जुड़े हैं। पुलिस को नामजद आरोपियों की लोकेशन मीरापुर और मेरठ में मिली है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज की मदद से आरोपियों की शनाख्त करने में जुटी है। पुलिस ने शीघ्र ही हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है।
आठ फरवरी की सुबह जानसठ बस अड्डे के सामने पुलिस सहायता केंद्र के बराबर में कार की डिक्की से देहरादून के आदर्श कालोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह पुत्र राजाराम का गोली लगा शव पुलिस ने बरामद किया था। पंकज सिंह की चार गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतक की पत्नी अंशु सिंह ने टिहरी जेल में बंद देहरादून निवासी बदमाश जितेंद्र रावत उर्फ जित्ती, मेरठ निवासी यतेंद्र चौधरी, रामबीर और मुजफ्फरनगर निवासी रोजी के विरुद्ध रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मृतक की पत्नी अंशु सिंह ने बताया था कि जेल में बंद जितेंद्र रावत ने रंगदारी नहीं देने पर उसके पति की हत्या करवाई है। सात फरवरी की रात करीब 8.30 बजे आरोपी रोजी ही पंकज सिंह को घर से बुलाकर ले गया था। फिलहाल जितेंद्र रावत टिहरी जेल में बंद है। पुलिस उसी दिन से नामजद आरोपी यतेंद्र चौधरी, रामबीर और रोजी को तलाश कर रही है। पुलिस को जांच पड़ताल में पंकज सिंह हत्याकांड में मीरापुर व मेरठ से कुछ क्लू मिले हैं। पुलिस का दावा है कि मीरापुर व मेरठ से भी इस हत्याकांड के तार जुड़े हैं। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज की मदद से भी आरोपियों की शनाख्त करने में जुटी है।
विज्ञापन

देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह हत्याकांड को लेकर मीरापुर व मेरठ में कुछ क्लू मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की शनाख्त की जा रही है। शीघ्र ही पंकज सिंह के हत्याभियुक्तों को पकड़कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। आशीष प्रताप सिंह, सीओ खतौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------1
पंकज हत्याकांड के आरोपी के रिश्तेदारों के घर दबिश
खतौली। देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपी मुजफ्फरनगर के गांव सूजडू निवासी रामबीर को पकड़ने के लिए पुलिस ने मीरापुर क्षेत्र में उसके रिश्तेदारों के यहां दबिश दी। आरोपी रामबीर के रिश्तेदार एकत्र होकर थाने में पहुंचे। इन रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि उनका रामबीर से कोई मतलब वास्ता नहीं है। पुलिस ने जांच करके कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उनको थाने से टरका दिया। पुलिस को मीरापुर क्षेत्र में हत्याकांड को लेकर ठोस क्लू मिले हैं।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed