फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Promotion of two officers of the district in the secretariat

जिले के दो अफसरों का सचिवालय में प्रमोशन

Sat, 28 Aug 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Promotion of two officers of the district in the secretariat
जिले के दो अफसरों का सचिवालय में प्रमोशन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लखनऊ सचिवालय में तैनात जिले के दो अधिकारियों की पदोन्नति हो गई है। भोपा गांव के मूल निवासी डॉ ध्रुवपाल सिंह उपसचिव से संयुक्त सचिव और खादरवाला निवासी के अर्जुनदेव भारती अनुसचिव से उपसचिव हो गए हैं। दोनों की उपलब्धि से परिवारों में खुशी का माहौल है।
शहर के खादरवाला निवासी अर्जुन देव भारती मूल रूप से चरथावल के गांव कसियारा के हैं। अर्जुन देव भारती का 1995 में इंटेलीजेंस ब्यूरो में चयन हो गया था। इसके बाद 1997 में इनकी नियुक्ति सचिवालय में समीक्षा अधिकारी पर हुई। वर्तमान में वह अनु सचिव के पद पर कार्यरत थे। 24 अगस्त को मिले प्रमोशन के बाद अब वह लोक भवन में उप सचिव हो गए हैं।
विज्ञापन

डॉ ध्रुवपाल सिंह लखनऊ सचिवालय में उपसचिव के पद पर कार्यरत थे, अब उनका प्रमोशन संयुक्त सचिव के पद पर हो गया है। गांव भोपा के मूल निवासी है। 1996 में एकेडमी ऑफ प्लांट साइंसेज इंडिया ने इन्हें यंग साइंटिस्ट अवार्ड दिया है। आकाशवाणी में 50 से अधिक बार वार्ता आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed