फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Promotion of digital learning in council and secondary schools

Muzaffarnagar News: परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा

Fri, 08 May 2026 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Promotion of digital learning in council and secondary schools
मुजफ्फरनगर। शैक्षिक सत्र 2026-27 से परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए माध्यमिक विद्यालयों में आठ डिजिटल प्लेटफार्म का प्रयोग किया जाएगा। बोर्ड की ओर से आठ डिजिटल प्लेटफार्म को मंजूरी दिए जाने के बाद जिले के छात्र ईमेल आईडी के जरिए इनका प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि विद्यालयों में आईसीटी लैब विकसित की गई हैं, जहां कंप्यूटर, इंटरनेट और स्मार्ट क्लासरूम के माध्यम से आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। माध्यमिक विद्यालयों के लिए स्वीकृत आठ प्लेटफॉर्म में दीक्षा, स्वयं, ई-पाठशाला, राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी, लोटस लर्निंग, जिज्ञासा और एसटीईएम शामिल हैं।
विज्ञापन

इनसे बच्चों को ई-बुक्स, वीडियो, ऑडियो, कोडिंग, रोबोटिक्स, एआई और वैज्ञानिक गतिविधियों की जानकारी मिलेगी। शुरुआती स्तर से डिजिटल शिक्षा मिलने पर छात्र न केवल तकनीक के प्रति जागरूक होंगे। इससे भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के लिए भी बेहतर रूप से तैयार हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सप्ताह में एक बार होगी डिजिटल लर्निंग कक्षा
बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक सप्ताह में कम से कम एक दिन डिजिटल लर्निंग कक्षा संचालित होगी। इसके माध्यम से बच्चों को ई-कंटेंट, वीडियो लेक्चर, इंटरएक्टिव क्विज, स्मार्ट बोर्ड और डिजिटल टूल्स से पढ़ाया जाएगा। इससे बच्चों की विषयों को समझने की क्षमता बढ़ेगी और पढ़ाई अधिक रोचक बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed