{"_id":"5f834c8c8ebc3e1a2257159b","slug":"promote-ram-temple-construction-vhp-muzaffarnagar-news-mrt505673479","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण का प्रचार प्रसार करें: विहिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण का प्रचार प्रसार करें: विहिप
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर में अभ्यास सत्र में प्रतिभाग करते विहिप कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर निर्माण का प्रचार प्रसार करें: विहिप
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की जिला जिला कार्यकारिणी का अभ्यास वर्ग हुआ। विहिप, बजरंग दल के संगठन मंत्री अनूप ने अभ्यास वर्ग की शुरूआत तीन बार ओम के उच्चारण के साथ एकात्मता मंत्र से की। अभ्यास वर्ग में आगामी योजनाओं में संगठन के विस्तार एवं कुशल नेतृत्व पर ध्यान देते हुए राम मंदिर निर्माण के कार्य के विषय में धर्म प्रसार घर घर जाकर करने की योजना पर चर्चा हुई।
सरस्वती शिशु मंदिर कॉलेज में संगठन के केंद्रीय मंत्री जुगल किशोर, राजेंद्र फोगाट एवं नागेंद्र प्रांत संगठन मंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर अभ्यास वर्ग का प्रारंभ किया गया। केंद्रीय मंत्री जुगल किशोर ने कार्यकर्ताओं को संगठन की सनातन पद्धति के बारे में बताया। उन्होंने सभी को ये स्पष्ट किया कि संगठन में हम सभी को जो महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है, उस पर हमें किस प्रकार आगे बढ़ना है। आने वाली आगामी योजनाओं में संगठन के विस्तार एवं कुशल नेतृत्व पर ध्यान देते हुए राम मंदिर निर्माण के कार्य के विषय में धर्म प्रसार घर घर जाकर करने की योजना पर चर्चा हुई। बहन, बेटियों के साथ हो रही दुष्कर्म जैसी घटनाओं की घोर निंदा करते हुए शासन प्रशासन और अदालतों से ऐसे दुष्ट प्रवृत्ति के असामाजिक तत्व को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए। हिंदू समाज की एकजुटता का आह्वान किया गया और संगठन का विस्तार करते हुए कुछ नवीन दायित्व की घोषणा की गई। संजीव गौतम को साकेत-प्रखंड अध्यक्ष, विनोद कुमार को बुढ़ाना प्रखंड सत्संग प्रमुख, अंकुर शर्मा को प्रखंड संयोजक पुरकाजी, अनुराग शर्मा शिव प्रखंड संयोजक, वासु धीमान साकेत प्रखंड संयोजक, जसवंत चौधरी को मोरना प्रखंड संयोजक, अपुल मित्तल को द्वारका प्रखंड संयोजक, रवि पाल को कुकड़ा प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख, युगांतर पुंडीर को साकेत प्रखंड सह विद्यार्थी प्रमुख, प्रतीक शर्मा को नगर विद्यार्थी प्रमुख लक्ष्मीनगर, आकाश अग्रवाल को नगर गोरक्षा प्रमुख लक्ष्मीनगर, आयुष सिंघल को नगर सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख, हेमांग कुच्छल को नगर सह सुरक्षा प्रमुख मनोनीत किया गया।