फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Projects gained momentum after lockdown

लॉकडाउन के बाद परियोजनाओं ने पकड़ी रफ्तार

Fri, 26 Jun 2020 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Projects gained momentum after lockdown
गांव बधाई कला में निर्माणाधीन विद्युत केंद्र। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
लॉकडाउन के बाद परियोजनाओं ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान ठिठकी परियोजनाओं ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मुख्यमंत्री योगी की घोषणा से जिले में छह परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इनमें चरथावल के बधाई कला में 220 केवी का बिजलीघर, नवीन मंडी का आधुनिकीकरण, दो फायर स्टेशन और शुकतीर्थ का विकास कार्य भी शामिल है। चूंकि सभी परियोजनाएं इसी वित्तीय वर्ष में पूरी होनी है, इसलिए इनकी मॉनीटरिंग भी बढ़ गई। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा से जिले में 143.54 करोड़ की परियोजनाओं का काम चल रहा है। इनमें से बधाई कलां का 220केवी का विद्युत केंद्र भी शामिल है। यह 2011 में स्वीकृत हुआ था लेकिन जमीन पिछले वर्ष मिल पाई। बधाई कलां निवासी नितिन मलिक, सुशील कश्यप, प्रवीण त्यागी, जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ बताते हैं कि निर्माण पूरा होने से चरथावल को नई सौगात मिलेगी। अभी शामली के जलालाबाद से जर्जर और जंगलों से गुजर रही 22 किलोमीटर लंबी लाइन से बिजली आपूर्ति मिलती है। इससे चरथावल, रोहाना, रामपुर तिराहा, कुटेसरा, चौकड़ा समेत 11 बिजलीघर जुड़ेंगे।
विज्ञापन

पर्यटन के नक्शे पर चमकेगा शुकतीर्थ
वीतराग स्वामी कल्याण देव महाराज की पुण्य तिथि पर 14 जुलाई 2019 में शुकतीर्थ आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौराणिक स्थल के विकास के लिए कई घोषणाएं की थी। उसके अनुरूप शुकतीर्थ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 8.93 करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है। गेट का निर्माण, सड़क, हटायलेट, घाट एवं सोलर स्ट्रीट लाइटें आदि शामिल है। सीएंडडीएस की गाजियाबाद यूनिट इस कार्य को करा रही है। लॉकडाउन के दौरान धीमी हुई काम की रफ्तार फिर तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी और आईटीआई की भी मिलेगी सौगात
तितावी क्षेत्र के गांव बुढ़ीना कलां में राजकीय इंटर कॉलेज, चरथावल के बधाई कला में आईटीआई का निर्माण लोक निर्माण विभाग करा रहा है। इन संस्थाओं के शुरू होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। जानसठ में राठौर रोड पर तथा बुढ़ाना के गांव अलीपुर अटेरना में फायर स्टेशनों का निर्माण चल रहा है। जिला मुख्यालय पर नवीन मंडी स्थल पर ड्राइवर विश्राम स्थल, इलेक्ट्रॉनिक एग्रीकल्चर मार्केट, कैंटीन आदि के कार्य का भी डीएम ने निरीक्षण कर समय से पूर्ण कराने को कहा।
मुख्यमंत्री द्वारा घोषित निर्माणाधीन परियोजनाएं
परियोजना निर्माण एजेंसी लागत
फायर स्टेशन जानसठ सी एंड डीएस 7.5 करोड़
फायर स्टेशन बुढ़ाना सी एंड डीएस 7.5 करोड़
जीआईसी बुढ़ीना कलां रा.निर्माण निगम 2.77 करोड़
मंडी आधुनिकीकरण मंडी समिति 1.84 करोड़
आईटीआई बधाई कलां पीडब्ल्यूडी 10.00 करोड़
विद्युत केंद्र बधाई कलां पावर ट्रांसमिशन 105.00 करोड़
शुकतीर्थ विकास सी एंड डीएस 8.93 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed