{"_id":"5ff5fd668ebc3e30d0309e18","slug":"progressive-farmers-honored-at-the-ceremony-muzaffarnagar-news-mrt519230348","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह में प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित
विज्ञापन
किसान मेले में किसान को प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित करते विधायक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समारोह में प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान कल्याण मिशन योजनांतर्गत आयोजित गोष्ठी व किसान मेले मे क्षेत्र के प्रगतिशील किसान सम्मानित हुए। मेले में कृषि वैज्ञानिकों ने खेती से संबंधित विभिन्न जानकारी दी। विधायक उमेश मलिक ने प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।
खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में बुधवार को किसान कल्याण मिशन योजना के अंतर्गत किसान गोष्ठी व मेले का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि किसानों को सरकार की फसल बीमा योजना योजना, पशु बीमा योजना व किसान सम्मान योजना का लाभ उठाना चाहिए।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव व उप कृषि निदेशक जसवीर सिंह तेवतिया ने भी किसानों को सरकार द्वारा जारी योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग द्वारा किसानों को कृषि संबंधी जानकारी के लिए विभिन्न स्टाल लगाए गए। कृषि विभाग द्वारा लगाए गए गन्ना प्रदर्शनी से किसानों ने जानकारी प्राप्त की। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मंशाराम गौतम ने किसानों को पशुओं की विभिन्न बीमारियों व उनके उपचार के उपाय बताए। इस मौके पर कस्बा व क्षेत्र के सैकड़ों किसान मौजूद रहे।