फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Progress of society only with the participation of women: Niranjan

महिलाओं की सहभागिता से ही समाज की उन्नति : निरंजन

Sun, 19 Apr 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Progress of society only with the participation of women: Niranjan
शहर के कोर्ट रोड ​स्थित सुनयना प्रकाश के आवास पर पहुंची साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्व केंद्रीय रा
मुजफ्फरनगर। पिछड़ा वर्ग आयोग की नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने उद्योगपति अमित प्रकाश और सुनयना प्रकाश के आवास पर पहुंचकर ओबीसी वर्ग की सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। इस बात पर विशेष बल दिया कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है जब महिलाएं केवल सहभागिता तक सीमित न रहें।
विज्ञापन

कोर्ट रोड स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार समिति की सदस्य सुनयना प्रकाश के कोर्ट रोड स्थित आवास पर पहुंची। साध्वी ने कहा कि महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया, सामाजिक नेतृत्व, शिक्षा, स्वरोजगार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में प्रमुख स्थान दिलाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। महिलाओं की आत्मनिर्भरता, सम्मान और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि ओबीसी वर्ग की महिलाओं को अवसर, मार्गदर्शन और मंच प्रदान करना चाहिए। यह सामाजिक समरसता और सशक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान भी इस अवसर पर साध्वी निरंजन ज्योति से मिलने पहुंचे। उन्होंने भी ओबीसी समाज की कुछ समस्याओं पर चर्चा की। सुनयना प्रकाश ने बताया कि यह संवाद सिर्फ विचार-विमर्श तक सीमित नहीं है। उन्होंने मुजफ्फरनगर में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के लिए एक नई सोच के साथ आगे बढ़ने की रूपरेखा पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed