किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा
मंसूरपुर। किसानों के सामने आने वाली समस्याओं का हल जल्द से जल्द कराया जाएगा।
मंसूरपुर गन्ना समिति में संचालकों तथा क्षेत्रीय किसानों की बैठक में समिति के चेयरमैन अरुण बालियान ने कहा कि समिति के कर्मचारियों को किसानों की समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। किसानों की बैठक में चेयरमैन ने कहा कि किसान अपनी पर्ची, कैलेंडर गन्ने के बांड संबंधी जो भी त्रुटि हो उसे समिति में आकर ठीक करा लें। समिति में गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेला चल रहा है। बैठक में पहुंचे गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह ने बताया कि शुगर मिल द्वारा नौ मई तक का भुगतान कर दिया गया है। शुगर मिल का 19 करोड़ रुपया उत्तर प्रदेश ऊर्जा निगम पर बकाया है। वह पैसा मिलते ही सीधा किसानों के खाते में भेज दिया जाएगा। शुगर मिल 25 अक्तूबर से अपना पेराई सत्र शुरू कर देगी। बैठक में डायरेक्टर राजेश्वर आर्य, जगपाल सिंह जोहरा, बिजेंद्र सिंह, चांदवीर सिंह बालियान, विकास बालियान, देवेंद्र सिंह, आनंद दौलतपुर आदि उपस्थित रहे।