फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Probe against Dr Atul started

डॉ अतुल के खिलाफ प्रस्ताव की जांच शुरू

Wed, 06 Apr 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Probe against Dr Atul started
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका बोर्ड बैठक में एक नवंबर को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार के खिलाफ पास हुए प्रस्ताव की शासन ने जांच शुरू करा दी है। सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की बैठक में हुए प्रस्ताव में डॉ अतुल कुमार का हटाने का निर्णय लिया गया था। इस मामले को लेकर शासन में शिकायत की गई थी कि प्रस्ताव में जिन लोगों ने डॉ अतुल कुमार के खिलाफ हाथ उठाया उनमें कुछ सदन के सदस्य ही नहीं है। वैधानिक कार्रवाई में ऐसे लोग शामिल हो गए, जिन्हें अधिकार ही नहीं है। शासन ने इस मामले में जांच बैठा दी है। सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में इस प्रकरण को लेकर सभासद राजीव शर्मा ने अपने ब्यान दर्ज कराए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने बताया कि शासन से कई बिंदुओं पर जांच आई है, उनमें मुख्य बिंदु यही है। जिन लोगों पर सदन के सदस्य नहीं होने का आरोप लगाया गया है, उनके बयान भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

चेयरपर्सन के आदेशों में झोल
मुजफ्फरनगर। टिपर प्रकरण में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने ठेकेदार से 48 लाख की वसूली करने के आदेश दिए है। शिकायत कर्ता सभासद राजीव शर्मा का कहना है कि चेयरपर्सन के आदेशों में बड़ा झोल है। पालिका को केवल 11 टिपर मिले हैं, पालिका के ठेकेदार पर 82 लाख बकाया है। ऐसे में 48 लाख की वसूली का आदेश हास्यास्पद है। हम इस आदेश को चुनौती देंगे। इसकी शिकायत डीएम से की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed