{"_id":"6269862e2bdfb406414d6edd","slug":"prize-crook-arrested-in-encounter-soldier-also-injured-muzaffarnagar-news-mrt586314818","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के पीनना बाईपास के पास बाइक सवार दस हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक सिपाही भी मुठभेड़ में घायल हुआ है। पुलिस ने बदमाश से एक बाइक और तमंचा बरामद किया है।
शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार दोपहर सूचना के आधार बाइक सवार बदमाश की पीनना बाईपास के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाश ने गोली चला दी। भागते समय पीनना के मोनू प्रधान के नलकूप के पास जाकर बदमाश बाइक सहित गिर गया। दोनों तरफ से फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ में सिपाही विकास भी घायल हो गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। सूचना पाकर सीओ सिटी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे।
सीओ सिटी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश थाना भोपा के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी सोनू पुत्र राजबीर है। उसके खिलाफ लूट, जानलेवा हमला, छीन झपट, गैंगस्टर एक्ट, चोरी, डकैती, मुठभेड़ आदि धाराओं के 18 मुकदमे जनपद के थानों में दर्ज हैं। वह शहर कोतवाली पुलिस के साथ अक्तूबर वर्ष 2021 में हुई मुठभेड़ सहित दो मुकदमों में फरार चल रहा था। शहर कोतवाली से ही उस पर दस हजार का ईनाम था। मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
टॉपटेन को तमंचे के साथ पकड़ा
रतनपुरी। पुलिस ने थाने के टॉपटेन एवं कई मामलों में फरार आरोपी उस्मान उर्फ छंगा निवासी नंगला रतनपुरी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना रतनपुरी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली कि रियावली नंगला मार्ग पर रतनपुरी थाने का टॉपटेन अपराधी आने वाला है, जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने दबिश देकर उसे दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी उस्मान उर्फ छंगा पुत्र सलीम निवासी नंगला रतनपुरी थाने का टॉप टेन अपराधी है। वह शाहपुर थाने से गोकशी के मामले में तथा मेरठ के सरूरपुर थाने से गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा था। उस्मान उर्फ छंगा के कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद हुए है। थाना प्रभारी ने बताया कि उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों के साथ-साथ मेरठ के सरूरपुर एवं अन्य थानों में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। संवाद