{"_id":"5d9e1e0c8ebc3e93a230d69e","slug":"priyanshu-won-first-prize-in-the-competition-khatauli-news-mrt4476277176","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में प्रियांशु ने प्रथम पुरस्कार जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में प्रियांशु ने प्रथम पुरस्कार जीता
विज्ञापन
14-जानसठ में रामायण ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम विजेता प्रियांशु को साइकिल देते विधायक।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिता में प्रियांशु ने प्रथम पुरस्कार जीता
जानसठ। कस्बे में चल रही प्राचीन श्रीरामलीला में रामायण ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक विक्रम सैनी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
दशहरे के रामलीला मैदान में मंगलवार की शाम रामायण ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष निशांत कांबोज ने बताया कि प्रतियोगिता में 276 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेताओं का चुनाव लक्की ड्रा के माध्यम से किया गया। प्रथम पुरस्कार में विजेता प्रियांशु को विधायक विक्रम सैनी ने साइकिल देकर सम्मानित किया। द्वितीय विजेता अब्दुल कादिर राव को चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने होम थिएटर दिया। विधायक ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता से बच्चों को अपने धर्म के प्रति जानकारी बढ़ती है। इस दौरान अमित शर्मा, उमाशंकर, विजय शंकर, राहुल कांबोज, बृजेश रस्तोगी, सतीश खटीक, बेचन शर्मा, शशिकांत, राजीव गुप्ता, सभासद अश्वनी चौधरी, रमेश कांबोज, दीपक शर्मा, चेतन शर्मा, गौरव, रिंकू आदि का सहयोग रहा।