{"_id":"602970238ebc3ee9032e2426","slug":"priyanka-of-village-sagdi-gets-olympic-ticket-muzaffarnagar-news-mrt525391444","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागड़ी गांव की बेटी ने किया नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागड़ी गांव की बेटी ने किया नाम रोशन
विज्ञापन
बुढ़ाना। तहसील क्षेत्र के गांव सागड़ी की बेटी व अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रियंका ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में राष्ट्रीय कीर्तिमान हासिल करने के साथ ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया। इससे पैतृक गांव व परिवार में खुशी की लहर है।
तहसील क्षेत्र के गांव सागड़ी निवासी प्रियंका के ताऊ रामपाल गोस्वामी ने बताया कि उनका छोटा भाई मदन गोस्वामी परिवार के साथ मेरठ में रहता है। परिवार के अन्य सदस्य गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रियंका को बचपन से ही खेलने का शोक था। वह कीर्तिमान हासिल करना चाहती थी। उसकी मेहनत रंग लाई, प्रियंका ओलंपिक तक पहुंच गई। ताई मिथलेश का कहना है कि बेटियां भी बेटों से कम नहीं हैं। तहेरे भाई सतीश का कहना है कि उनकी बहन ने परिवार व गांव की बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
परिवार के सेवा गोस्वामी, पवन गोस्वामी व पड़ोसी रियासत अली का कहना है कि प्रियंका ने रांची में हुई राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नए रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ओलंपिक में भी जलवा दिखाएगी।