फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prisoner injured in encounter dies during treatment

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में घायल बंदी की उपचार के दौरान मौत

Sat, 27 Sep 2025 10:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Prisoner injured in encounter dies during treatment
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना निवासी मोनू खटीक हत्याकांड के आरोपी मुठभेड़ में घायल सादिक की मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

17 अगस्त को रियाज मलिक के मकान में घुसने पर कुछ लोगों ने मोनू खटीक निवासी मोहल्ला पछाला को चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उसकी पत्नी ने बुढ़ाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में 19 अगस्त को बड़ौत रोड नहर पटरी पर मुठभेड़ के बाद बुढ़ाना के करबला रोड निवासी आरोपी सादिक पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। जेल में दर्द की शिकायत होने पर उसे इंजेक्शन लगाए जाते रहे। दो दिन पहले ज्यादा हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान वहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी का कहना है कि बंदी सादिक को पेट दर्द की शिकायत की थी। उसे जेल के अस्पताल में उपचार दिया गया। बाद में दो दिन पहले जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया, जहां शुक्रवार सुबह मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम मेरठ में ही कराया जा रहा है। उधर, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed