फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prince wins the race competition

दौड़ प्रतियोगिता में प्रिंस ने मारी बाजी

Sun, 21 Mar 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Prince wins the race competition
खतौली में हुई दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए अतिथिगण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दौड़ प्रतियोगिता में प्रिंस ने मारी बाजी
विज्ञापन

खतौली। क्षेत्र के युवाओं ने नवीन मंडी स्थल खतौली में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। 1600 मीटर की दौड़ रखी गई। दौड़ प्रतियोगिता में आसपास के जनपदों से 108 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख गौतम तथा सचिन आर्य से संयुक्त रूप से किया। दौड़ प्रतियोगिता में सहारनपुर से आए प्रिंस ने प्रथम स्थान हासिल किया। खतौली क्षेत्र के गांव अतंवाड़ा के अभिनव ने दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने गांव का नाम रोशन किया। तीसरे स्थान पर सिखेड़ा गांव के आकाश ने प्राप्त किया।

प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले विजेताओं को 5100, 2100 और 1100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर एडवोकेट सचिन आर्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता समय-समय पर आयोजित की जानी चाहिए. जिससे बच्चों में छिपी प्रतिभा बाहर आ सके। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का आने वाला कल है। दौड़ प्रतियोगिता के आयोजक आकाश सिरोहा, राहुल उपाध्याय, अमन मोघा, अनुज प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से सुधीश पुंडीर, अमित उपाध्याय, मनोज, कपिल नागर, राकेश प्रजापति, अरविंद, अनुज, विपिन, सुरेंद्र, रामू, अजय, विजय, कुलदीप, सतेंद्र, रविंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed