फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prime Minister Narendra Modi wrote on animal exhibition, excellent effort

Muzaffarnagar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पशु प्रदर्शनी पर लिखा, बेहतरीन प्रयास

Sat, 08 Apr 2023 08:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 08:46 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi wrote on animal exhibition, excellent effort
- शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट पर दी टिप्पणी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। दो दिन तक चली राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी और कृषि मेले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना संदेश जारी किया है। ट्विटर के माध्यम से जारी किए संदेश में उन्होंने लिखा है कि बेहतरीन प्रयास! इस तरह के किसान मेलों से जहां हमारे ज्यादा से ज्यादा अन्नदाता भाई-बहन आधुनिक टेक्नोलॉजी अपनाने के लिए प्रेरित होंगे, वहीं उनकी आय के साधन भी बढ़ेंगे।


केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि मेले को लेकर किए गए उनके ट्वीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह प्रतिक्रिया जारी की है। प्रधानमंत्री की सराहना से भाजपा के हर कार्यकर्ता, देश के किसान-मजदूर का उत्साह दोगुना हो गया है। बालियान ने कहा कि भविष्य में प्रदेश के अन्य जिलों में इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। किसानों को नई-नई तकनीकी जानकारी के साथ आय के नए स्रोत खोजने में आसानी रहेगी। एक ही छत के नीचे उन्नत पशु नस्ल, कृषि यंत्र, बीज और खाद-कीटनाशकों की जानकारी मिलने से किसान को लाभ हुआ है। किसानों ने भी उत्साह दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed