फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prime Minister Modi's wife Kargil will pay tribute to the martyrs

प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी कारगिल शहीदों को अर्पित करेंगी श्रद्धांजलि

Sun, 03 Nov 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi's wife Kargil will pay tribute to the martyrs
प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी कारगिल शहीदों को अर्पित करेंगी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन छह से सात नवंबर तक 25 घंटे जिले में रहेंगी। शुकतीर्थ में मंदिरों में दर्शन पूजा के साथ संभलहेड़ा के शिव मंदिर में जाएंगी। कारगिल शहीद स्माकर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। जिला प्रशासन प्रधानमंत्री की पत्नी के कार्यक्रम की तैयारी में जुटा है।

सरकुलर रोड पर अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उद्यमी सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि छह नवंबर को पूरे दिन जशोदा बेन शुकतीर्थ में रहेंगी। प्रात: साढ़े नौ बजे वह शुकतीर्थ में पहुंच जाएंगी। साढ़े दस बजे तक हनुमतधाम में रहेंगी। स्वामी केशवानंद सरस्वती की उपस्थिति में हनुमान जी के दर्शन करने के बाद नक्षत्र वाटिका देखेंगी। साढ़े दस से सवा बारह बजे तक कारगिल शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। गंगा दर्शन, गंगा पूजन करके अन्न क्षेत्र में भाग लेंगी। गंगा सभा के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। दोपहर में साढ़े बारह से डेढ़ बजे तक शुकदेव धाम में अक्षय वट वृक्ष के दर्शन और पूजन करेंगी। स्वामी ओमानंद जी महाराज की उपस्थिति में तीन सदी के युगदृष्टा स्वामी कल्याणदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। एक बजकर 45 मिनट से तीन बजे तक शुकतीर्थ के अपना घर में देखेंगी कि किस तरह बेसहारा लोगों को सहारा दिया जा रहा है। शाम पांच बजे से आठ बजे तक सत्यप्रकाश रेशू के आवास पर निजी कार्यक्रम में भाग लेंगी। रात्रि विश्राम भी शहर में ही सत्यप्रकाश के आवास पर करेगी। सात नवंबर को सुबह सात से नौ बजे तक सत्यप्रकाश के आवास पर जनसाधारण, महिलाओं, बच्चों से मिलेगी। पत्रकार वार्ता में रेशू ने बताया कि जशोदा बेन के साथ उनके निजी सचिव ओमप्रकाश नरवरिया, उनकी भाभी, भाई प्रवीण मोदी, अशोक मोदी, खेतान मोदी, रेणुका मोदी और सुरक्षा कर्मी रहेंगे। यह उनकी आध्यात्मिक यात्रा है। वह पहले हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा करेंगी, उसके बाद यहां आएंगी। उनके काफिले के वाहनों पर किसी पार्टी विशेष का झंडा नहीं लगेगा। उनके साथ कोई राजनीतिक व्यक्ति भी मंच साझा नहीं करेगा। पत्रकार वार्ता में अरविंद राज शर्मा, देवराज पंवार, सुमित मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed