फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Price rise of petrochemicals against common people

आम जन के खिलाफ पेट्रो पदार्थों की मूल्य वृद्घि: नरेश टिकैत

Sat, 09 May 2020 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Price rise of petrochemicals against common people
आम जन के खिलाफ पेट्रो पदार्थों की मूल्य वृद्धि : नरेश टिकैत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भौराकलां। राष्ट्रीय आपदा के दौरान डीजल और पेट्रोल के दामों में की गई वृद्धि का विरोध करते हुए भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने इसे किसानों एवं हर वर्ग के खिलाफ बताया। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड का ऋण माफ करने की मांग की है।

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा सरकार डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाकर जनता के साथ अन्याय कर रही है। डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने से महंगाई में बढ़ोतरी होगी। आम जनता पर महंगाई का असर पड़ेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ते तेल का लाभ आम आदमी को भी मिलना चाहिए। मंडियों तक फसल पहुंचाने में किसानों को अधिक खर्च करना पड़ेगा। लॉकडाउन में सब्जियों की लागत भी नहीं मिल रही है। किसानों को सब्जियों की फसल खेतों में नष्ट करने को मजबूर होना पड़ रहा है। दूध उत्पादन घाटे का सौदा हो गया है। किसानों के लिए राहत पैकेज की मांग करते हुए भाकियू नेता ने कहा राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, पूंजीपतियों का ऋण माफ कर लाभ पहुंचा रही है। जबकि किसान नकदी संकट से परेशान हैं। सरकार ऋण के बोझ में दबे किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड ऋण माफ कर तुरंत राहत दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed