{"_id":"688ca5995769ce8e980725a1","slug":"pressure-on-entrepreneurs-to-install-electrical-safety-equipment-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-151227-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: उद्यमियों पर विद्युत सुरक्षा उपकरण लगाने का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: उद्यमियों पर विद्युत सुरक्षा उपकरण लगाने का दबाव
Fri, 01 Aug 2025 05:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 01 Aug 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ऊर्जा निगम उद्यमियों को उनके संस्थान में विद्युत लाइन में सुरक्षा उपकरण लगाने का दबाव बना रहा है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से जुड़े उद्यमियों ने मामले पर विरोध जताते हुए मुख्य अभियंता से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
लोड और अन्य कारणों के चलते अक्सर विद्युत उपकरण फुंक जाते हैं। अक्सर लाइनों में फाल्ट के चलते भी बिजली घरों में दिक्कत होती है। ऐसे परेशानियों से बचने के लिए अलग प्रकार का विद्युत सर्किट तैयार कर एक उपकरण बनाया गया है।
ऊर्जा निगम इस उपकरण को औद्योगिक इकाइयों में लगाने का दबाव बना रहा है। आईआईए के पूर्व अध्यक्ष पवन गोयल का कहना है कि इस प्रकार का उपकरण फैक्टरी में लगाने पर तीन से पांच पांच लाख रुपये का खर्च आता है। जिसको प्रत्येक उद्यमी वहन नहीं कर सकता। आईआईए अध्यक्ष अमित जैन का कहना है कि ऊर्जा निगम से इस मामले में अनुरोध किया गया है कि उद्यमियों पर ऐसे उपकरण लगाने का दबाव न बनाए। बेहतर होगा कि निगम इस प्रकार की व्यवस्था स्वयं करे।