फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Press conference in Delhi, report in Baghpat and Muzaffarnagar

दिल्ली में प्रेस कान्फ्रेंस, रिपोर्ट बागपत और मुजफ्फरनगर में

Fri, 14 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Press conference in Delhi, report in Baghpat and Muzaffarnagar
दिल्ली में प्रेस कान्फ्रेंस, रिपोर्ट बागपत और मुजफ्फरनगर में
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/बागपत। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। मुजफ्फरनगर और बागपत में भी दो रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन रिपोर्ट में तहरीर का मजमून एक ही जैसा है। पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच का दावा कर रही हैं।
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के अहाता औलिया निवासी गौरव अग्रवाल ने तहरीर देकर बताया कि आप सांसद संजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं सभाजीत सिंह व ब्रजकुमारी के साथ नई दिल्ली में 12 अगस्त को प्रेस कांफ्रेंस की थी। इसमें संजय सिंह ने कहा था कि प्रदेश में लोगों को चुन-चुनकर मारा जा रहा है। ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहे हैं। भाजपा के 58 ब्राह्मण विधायकों में भी गुस्सा है और उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा खुद ब्राह्मण होते हुए भी ब्राह्मणों की बात नहीं उठाते। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक भी मौर्य को काम नहीं करा पाए। राष्ट्रपति दलित हैं, उन्हें भी राममंदिर शिलान्यास में नहीं बुलाया गया। केवल ठाकुरों का काम हो रहा है। राजभर, कुर्मी, यादव, सोनकर, निषाद, तेली, नाई आदि समाज सरकार से नाराज हैं। संजय सिंह ने इन वर्गों से नियुक्त डीएम-एसएसपी की संख्या भी पूछी थी। गौरव का आरोप है कि संजय सिंह ने यह कृत्य प्रदेश में समाज को जाति, वर्ग के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से बांटने व सामाजिक समरसता को छिन्न-भिन्न करने के उद्देश्य से यह हरकत की है। इस अपराधिक कृत्य से उन्होंने राष्ट्रपति, उप मुख्यमंत्री व विधायकों तक को नहीं छोड़ा है और हिंदू समाज की अन्य जातियों का उल्लेख कर उन्हें प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़काने व उत्तेजित करने का प्रयास और संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन किया है। यही आरोप बागपत में भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इन्होंने कहा .........
सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर आप सांसद संजय सिंह समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप नेताओं के बयान से समाज में असंतोष: संदीप
बागपत। टीकरी निवासी संदीप राठी का कहना है कि कुछ राजनैतिक लोग जाति, धर्म, वर्ग के आधार पर समाज को बांटने करने के लिए आपत्तिजनक व उत्तेजक बयान दे रहे हैं। जिससे समाज में असंतोष फैल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय सिंह ने हिंदू समाज की अन्य जातियों का अपने ढंग से उल्लेख न करके सरकार के विरुद्ध भडक़ाने, उत्तेजित करने का कार्य किया है, जोकि अपराध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed