फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Preparations for adjustment of teachers, opportunity given for voluntary transfer

Muzaffarnagar News: शिक्षकों के समायोजन की तैयारी, ऐच्छिक तबादले का दिया मौका

Fri, 25 Jul 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Preparations for adjustment of teachers, opportunity given for voluntary transfer
मुजफ्फरनगर। कम नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों के समायोजन के बाद अब शिक्षकों के समायोजन करने की तैयारी शुरू हो गई है। आवश्यकता से अधिक शिक्षक वाले विद्यालयों से शिक्षकों को कम शिक्षकों वाले विद्यालय में स्थानांतरित किए जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को ऐच्छिक तबादले का एक बार फिर से मौका दिया गया है। तबादले के लिए आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हुई जो 27 जुलाई तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत तबादले के लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। जिले के अंदर तबादला और समायोजन ग्रामीण सेवा संवर्ग से ग्रामीण सेवा और नगर सेवा संवर्ग से नगर सेवा में किया जाएगा। यू-डायस पोर्टल पर उपलब्ध छात्र संख्या के आधार पर अधिक शिक्षक वाले विद्यालय और जरूरत वाले विद्यालयों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

आवश्यकता से अधिक शिक्षक वाले विद्यालय में चिह्नित प्रधानाध्यापक और शिक्षक एक ही गणना के आधार पर तबादले के लिए आवेदन कर सकते हैं। शिक्षक ऑनलाइन तबादले के लिए आवेदन करेंगे और अधिकतम 25 विद्यालयों का विकल्प देंगे। जिले में नियुक्ति की तिथि समान होने पर अधिक आयु वाले शिक्षकों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि आवश्यकता वाले और आवश्यकता से अधिक शिक्षक वाले विद्यालयों को चिह्नित करते हुए सूची पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। शिक्षक 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करेंगे। 28 जुलाई तक ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। 30 जुलाई को एनआईसी द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर से तबादला सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed