{"_id":"6575cc2b0a2a962bf9081178","slug":"preparation-to-seize-financial-rights-of-khatauli-chairman-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-12879-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खतौली चेयरमैन के वित्तीय अधिकार सीज किए जाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खतौली चेयरमैन के वित्तीय अधिकार सीज किए जाने की तैयारी
विज्ञापन
-चेयरमैन शाहनवाज अली ने कहा कि उनके विरोधी उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शाहनवाज अली ने अपने व्हाट्सएप अकाउंट से शासन की ओर से वित्तीय अधिकार सीज होने की संभावना जताई है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
चेयरमैन शाहनवाज अली ने रालोद के सिंबल पर पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी। कुछ लोगों से शिकायत कर बताया था कि पालिकाध्यक्ष सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थी, जबकि शाहनवाज अली पिछड़ी जाति के नहीं है। इस पर डीएम ने इसकी जांच कराई। जांच के बाद शाहनवाज अली के जाति प्रमाण को निरस्त कर दिया गया। शाहनवाज अली अपील के लिए सहारनपुर कमिश्नर के पास गए थे। वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी। यह मामला तभी से हाईकोर्ट में विचाराधीन है। कई दिनों से नगर पालिका परिषद चेयरमैन शाहनवाज अली के वित्तीय अधिकार सीज होने की चर्चा नगर में फैली हुई है।
चेयरमैन ने रविवार को अपने व्हाट्सएप आकाउंट पर लिखा है कि जब से वह पालिकाध्यक्ष पद का चुनाव जीते हैं, तभी से उनके विरोधी उनके खिलाफ षडयंत्र रचने में लगे हुए हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि शासन से उनके अधिकार सीज किए जाने की बात 99 प्रतिशत सही हो सकती है। इसका आदेश एक दो दिन में आने की संभावना है। वहीं इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।