फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Preparation to improve the traffic system by putting chains on Navalti intersection

Muzaffarnagar News: नावल्टी चौराहे पर जंजीर लगा कर यातायात व्यवस्था सुधारने की तैयारी

Fri, 17 Mar 2023 06:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Preparation to improve the traffic system by putting chains on Navalti intersection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नावल्टी चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस अधिकारियों ने कवायद शुरू की है। चौराहे पर जंजीर डालकर परिवहन व्यवस्था बनाने की तैयारी है।
नावल्टी चौराहे से अंसारी रोड, बकरा मार्केट होते हुए शामली बस अड्डे तक आसानी से पहुंचा जा सकता हैं। इस चौराहे को कई माह पहले यातायात व्यवस्था सुधारने के मद्देनजर बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया था। मगर, व्यापारियों के काफी विरोध के बाद बैरिकेडिंग को हटा दिया गया था। पुलिस का कहना था कि व्यापारी इस चौराहे को बंद करने और खोलने को लेकर आपस बंटे हुए हैं। इसी के चलते पुलिस अधिकारियों ने चौराहे पर व्यवस्था बनाने का निर्णय लिया हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर बैठक हुई थी। नावल्टी चौराहे पर जंजीर व्यवस्था बनाने का निर्णय लिया गया है, ताकि व्यापारियों की दुकानों तक ग्राहक पैदल और आसानी से पहुंच सके और इस चौराहे पर वाहनों के कारण जाम भी न लगे। उधर, अंसारी रोड के व्यापारी सुभाष मित्तल का कहना है कि चौराहे को बंद करने से अंसारी रोड पर ग्राहक नहीं आ पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed