{"_id":"62e964e99fd2c838ac51da0f","slug":"preparation-for-survey-cleaning-and-leveling-of-drains-done-muzaffarnagar-news-mrt5995602112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालों का कराया सर्वे, सफाई और समतल कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालों का कराया सर्वे, सफाई और समतल कराने की तैयारी
विज्ञापन
नाले का सर्वे करने पहुंचे एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और अन्य अधिकारी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया सर्वे
- सबसे पहले रुड़की रोड के नाले की सफाई का कार्य किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के लोगों को जलभराव की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। डीएम चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर गठित कमेटी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख नालों का सर्वे किया। तय किया गया कि नालों की सफाई, मरम्मत और समतलीकरण कराने का कार्य कराया जाएगा। सबसे पहले रुड़की रोड का नाला साफ कराया जाएगा।
शहर के प्रमुख नालों की हालत खराब होने के कारण जलनिकासी प्रभावित हो रही थी। अमर उजाला ने जलनिकासी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। मंगलवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति, एसडीएम परमानंद झा और जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ नालों के सर्वे पर निकले। अधिकारियों ने वहलना रोड के नाले का काली नदी तक, खालापार और जानसठ रोड के नाले का निरीक्षण किया। इसके बाद भोपा रोड पर सिंचाई विभाग के नाले, रुडकी रोड, बझेडी रोड के नाले का हाल देखा। सीडीओ ने बताया कि जल्द ही प्रमुख नालों की सफाई और समतलीकरण होगा।
यहां बन रही समस्या, सुधरेंगे हालात
बरसात के मौसम में मुख्य स्थानों पर पानी भर जाता है। शहर के शिव चौक पर पानी भरने से वाहन तक फंस जाते हैं। शहर की पॉश कालोनियों के पानी की निकासी नहीं हो पाती। रामपुरी, जनकपुरी, किदवईनगर, साकेत, शांतिनगर, रामलीला टिल्ला में जलभराव होता है। सीडीओ संदीप भागिया और एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नालों में पानी वहां रुकता है, जहां लेवल सही नहीं है। जो नाला जिस विभाग के अंतर्गत आता है, वही विभाग नालों में जल निकासी की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन
टीम से नालों का कराया गया सर्वे : डीएम
डीएम चंद्रभूषण सिंह का कहना है कि टीम गठित की गई है। शहर के प्रमुख नालों का सर्वे कराया गया। विभागों के समन्वय से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। जिस विभाग का नाला है, उसे जिम्मेदारी दी जाएगी।
अमर उजाला ने उठाई थी समस्या
अमर उजाला ने 29 जुलाई के अंक से शहर के नालों और जलनिकासी की समस्या उठाई थी। बरसात में नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।