फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Praying alvida Zuma by staying in homes

घरों में रहकर अदा की अलविदा जुमे की नमाज

Sat, 08 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Praying alvida Zuma by staying in homes
घरों में रहकर अदा की अलविदा जुमे की नमाज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के चलते लगातार दूसरे वर्ष रमजान माह की खुशियां काफूर हो गईं हैं। संक्रमण के लगातार प्रसार के चलते लागू किए गए कोरोना कर्फ्यू के चलते इस बार भी घरों में रहकर ही अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई।
रमजान माह की सारी खुशियां कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने छीन ली हैं। लगातार दूसरे साल कोरोना संक्रमण के चलते रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज रोजेदारों द्वारा अपने घरों में ही रहकर अदा की गई। मस्जिदों में भी अलविदा जुमे की नमाज हुई, लेकिन उसमें चुनिंदा लोग ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शामिल हुए। अलविदा जुमे की नमाज में रोजेदारों ने कोरोना वायरस के मुल्क से जल्द खात्मे के साथ ही सभी लोगों के स्वस्थ रहने की भी दुुआएं मांगीं।
विज्ञापन

खतौली में भी मुकद्दस रमजान के अलविदा जुमे की नमाज कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए घरों में ही अदा की गई। रोजेदारों ने जुमे की नमाज पढ़ते हुए मुल्क से कोरोना महामारी के खत्म होने की दुआएं मांगी। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग के तहत मस्जिदों में हुई अलविदा जुमे की नमाज अदा हुई, जिससे पहले मौलानाओं ने रमजान माह की फजीलतों का बयान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरापुर में कोरोना कर्फ्यू के चलते रोजेदारों ने घरों में ही रहकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अलविदा जुमे की नमाज अदा कर देश-दुनिया में अम्नो-चैन और कोरोना वायरस के जल्द खात्मे की दुुआएं मांगी। मौलाना आस मौहम्मद ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते सभी लोग खुद को व परिवार को सुरक्षित रखें। जकात, सदके व फितरे की रकम या राशन ईद से पहले जरूर अदा कर दें। जकात के रूपये जरूरतमंद लोगों को पहुंचाएं, ताकि कोरोना कर्फ्यू की मार झेल रहे गरीब लोगों को राहत मिल सके।

पुरकाजी में भी कोरोना कर्फ्यू के चलते घरों में ही अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। शहर काजी सैय्यद मुफ़्ती तनमीक अहमद ने सभी लोगों से कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने और अपने घरों में ही रहने की अपील की। रोजेदार अल्लाह की ज्यादा से ज्यादा इबादत करें, जिससे देश व दुनिया से यह बीमारी जल्द खत्म हो जाए और लोगों में सुकून कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed